Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जब वे नकाम होते हैं, तो लोगों को बांटते हैं : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में तीन साल पूरा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर शुक्रवार को तंज कसते हुए आरोप लगाया कि जब वह काम करने में नाकाम होती है, तो लोगों को बांटती है और मुद्दे से भटकाती है। राहुल गांधी के कार्यालय द्वारा संचालित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, जब वह काम करने में नाकाम होते हैं, तो लोगों को बांटते हैं और उन्हें मुद्दे से भटकाते हैं। लेकिन आक्रोश तथा नफरत नौकरी या समाधान में तब्दील नहीं होगा।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार ने शुक्रवार को तीन साल पूरा कर लिया।

उधर, राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के हिंसा प्रभावित सहारनपुर का दौरा करने की शुक्रवार को इजाजत नहीं मिली।

वह शुक्रवार को शब्बीर गांव का दौरा करने वाले थे, जहां पांच मई को एक समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी गई थी। सहारनपुर में जातिगत संघर्ष में अबतक दो लोगों की जान जा चुकी है।

Continue Reading

नेशनल

ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस

Published

on

Loading

रायबरेली। रायबरेली में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गृह मंत्री अमित शाह ने मनोज पांडेय को पार्टी की पटका पहना कर भाजपा में शामिल कराया। बता दें कि रायबरेली से कांग्रेस ने राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने उनके खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।

इससे पहले बीजेपी ज्वाइन करने के सवाल पर मनोज पांडे ने कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं है। जल्द ही आप सबके सामने स्थितियां साफ हो जाएंगी। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अपनी रायबरेली रैली के बाद समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज पांडे के आवास पर गए थे। उनके साथ भाजपा के रायबरेली प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भी थे।

फरवरी में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पांडे के आवास पर अमित शाह की यात्रा के बाद ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थी।

Continue Reading

Trending