Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

हेल्थ

जानें, भोजन के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए

Published

on

भोजन, पानी, आयुर्वेद,खाना

Loading

खाने की टेबल सजाते वक्त भोजन परोसने के साथ ही पानी को भी साथ में रखा जाता है। ज्‍यादातर लोग भोजन के दौरान बीच बीच में काफी मात्रा में पानी पीते रहते हैं। कई बार तो लोग भोजन से ज्‍यादा पानी पी जाते हैं। घर के बुजुर्ग हमें अक्सर खाना खाते वक्त पानी न पीने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद में भी इसी बात का उल्‍लेख है। आइए जानते हैं इस सलाह के पीछे क्या वजह है…

भोजन, पानी, आयुर्वेद,खाना

-खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारे पाचन तंत्र की वह ऊर्जा जो भोजन पचाने का काम करती है, मंद हो जाती है। इससे खाना पचने में बहुत वक्त लगता है और सेहत को नुकसान होता है।

–खाना पचाने के लिए शरीर में जठरअग्‍नि उत्‍पन्‍न होती है। यही खाये भोजन को पचाने का काम करती है। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से  जठरअग्‍नि शांत हो जाती है और खाने का पाचन सुचारू रूप से नहीं हो पाता।

-जब खाना बहुत देर तक नहीं पच पाता तो शरीर में कभी ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो कभी गैस की समस्या हो जाती है।

-खाना खाने से तुरंत पहले भी ज्यादा पानी न पिएं। यदि पानी पीना ही हो तो भोजन के  40 मिनट पहले पानी पी लेना चाहिए। खाना खाने के दौरान पानी का सेवन न करने की सलाह भी आयुर्वेद में दी जाती है।

–खाने के दौरान धसका उठने या फंदा लगने पर आप सीमित मात्रा में पानी पी सकते हैं।

-बच्चों में यह आदत बचपन से ही डालनी शुरू कर देनी चाहिए। ताकि बड़े होने पर ऐसा करने में उन्हें दिक्कत न आए।

यह भी पढ़ें–बच कर रहें गर्मियों में होने वाली एलर्जी से

कितने देर बाद पानी पीयें

भोजन करने के एक घंटे बाद ही पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि पेट में एक घंटे के बाद जठरअग्‍नि शांत हो जाती है। ऐसे में पानी पीना ठीक रहता है। पाचन भी दुरुस्‍त रहता है।

भोजन के तुरंत बाद क्‍या पीयें

खाना खाने के तुरंत बाद आप छाछ या मट़ठा, लस्‍सी, फलों का जूस या फि‍र दूध भी ले सकते हैं। इससे पाचन भी अच्‍छा रहेगा।

लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा  

Published

on

By

These things fulfill the deficiency of calcium

Loading

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।

2.सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3.रागी

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4.पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।

5.चिया सीड्स

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।

deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,

डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Continue Reading

Trending