Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जबलपुर में मजदूरों से भरा वाहन नाले में गिरा, 11 की मौत

Published

on

जबलपुर, तेंदूपत्ता, महाराष्ट्र, चिकित्सा महाविद्यालय,

Loading

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए मजदूरों को ले जा रहा वाहन पुलिया से टकराकर रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

जबलपुर, तेंदूपत्ता, महाराष्ट्र, चिकित्सा महाविद्यालय,

प्रतीकात्मक चित्र

घायलों का नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, चरगवां थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब एक बजे वन विभाग के वाहन से मजदूरों को तिलवारा से चरगवां तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में जमुनिया गांव के पास वाहन आनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में जा गिरा।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों का सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मजदूर महाराष्ट्र से काम के लिए जबलपुर आए हुए थे।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending