Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा सांसद को ‘हनीट्रैप’ करने वाली महिला हिरासत में

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ‘हनीट्रैप’ के मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के.सी.पटेल को फंसाया और साथ ही उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने भाजपा सांसद को अपने झांसे में लेने वाली महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।” महिला को दिल्ली से सटे इंदिरापुरम स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला पैसे ऐंठने के लिए कई अन्य राजनीतिज्ञों तथा कारोबारियों पर इसी तरह के आरोप पहले भी लगा चुकी है। बता दें कि सांसद ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि धन ऐंठने वाले एक गिरोह का संचालन यह महिला कर रही है, जो उन्हें गाजियाबाद स्थित अपने घर पर ले गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “के. सी. पटेल ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि महिला ने उन्हें अपने आवास पर पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर पिलाई और जब वह बेहोश हो गए, तो आपत्तिजनक हालत में उनकी तस्वीरें उतार लीं। इसके बाद वह वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देने लगी। महिला ने सांसद से पांच करोड़ रुपये की रकम की मांग की है।”

इससे पहले, महिला ने सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली की एक अदालत में न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला इससे पहले कुछ कारोबारी तथा हरियाणा के एक वरिष्ठ राजनेता सहित कम से कम 15 लोगों से पैसे ऐंठ चुकी है।”

सांसद पटेल ने कहा कि महिला मदद मांगने के लिए उनके पास आई थी, लेकिन बाद में जब महिला ने वीडियो क्लिप दिखाते हुए रकम की मांग की, तब उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया गया है।

पुलिस ने महिला तथा उसके गिरोह के खिलाफ उगाही करने का मामला दर्ज किया है। महिला द्वारा सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में न्याय की गुहार लगाने के बाद पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि महिला ने पटेल पर आरोप लगाया कि उन्होंने तीन मार्च को उन्हें अपने आधिकारिक निवास पर रात के भोजन के लिए आमंत्रित किया और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी कहा है कि पटेल ने विभिन्न मौकों पर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महिला के आरोप के मुताबिक, सांसद ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस के पास गर्इं तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने दावा किया वह दिल्ली पुलिस के पास गईं थीं, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया।

महिला ने कहा, “पटेल ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मुझे सबूत के रूप में एक सीडी बनानी पड़ी, ताकि वह मुझे धमकी देना बंद करे। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने से इनकार करने के बाद मैंने अदालत की शरण ली।”

पटेल ने इन आरोपों को बकवास करार दिया। पुलिस ने कहा कि महिला पैसे ऐंठने के लिए कई अन्य राजनीतिज्ञों के खिलाफ पहले इसी तरह के आरोप लगा चुकी है।

नेशनल

पांचवें चरण में यूपी की इन 14 सीटों पर डाले जा रहे वोट, राहुल-राजनाथ समेत कई दिग्गज मैदान में

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में आज पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है, जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी सहित चुनाव मैदान में है। इसी चरण में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की भी 14 सीटों पर मतदान है। आज सभी दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। हालांकि जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें ज्यादातर सीटें पिछली बार बीजेपी के पास ही थी इसलिए भारतीय जनता पार्टी आश्वत है कि सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज होगी।

2019 के चुनाव में सिर्फ रायबरेली को छोड़कर सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। रायबरेली से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी. राजनाथ सिंह लखनऊ से तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस गठबंधन से रविदास मेहरोत्रा और बसपा के सरवर अली चुनावी मैदान में हैं।

अमेठी लोकसभा से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से चुनाव लड़ रही हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को हराया था. उनके खिलाफ गांधी परिवार के खास किशोरीलाल शर्मा ताल ठोक रहे हैं। शर्मा का दावा है कि 40 सालों से वो अमेठी की जनता से जुड़े हैं। उन्होंने राजीव गांधी के साथ भी रैलियों में भाग लिया था। इस सीट पर कांग्रेस के बड़े नेताओं का पूरा फोकस है।

वहीं लखनऊ से सटे मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनको सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार आर.के. चौधरी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं बहुजन समाज पार्टी से राजेश कुमार मैदान में हैं। फतेहपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा से प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति एक बार फिर से चुनावी रण में हैं। वह 2014 और 2019 में जीत दर्ज कर चुकी हैं। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से उनको कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। बसपा ने यहां से पिछड़ी जाति के कुर्मी बिरादरी के प्रत्याशी डॉक्टर मनीष सचान को मैदान में उतार कर सपा व भाजपा की धड़कन बढ़ा दी है।

भाजपा ने जालौन सीट से पांच बार के सांसद और वर्तमान में मंत्री भानु प्रताप वर्मा को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ सपा-कांग्रेस से नारायण दास अहिरवार मैदान में हैं। अहिरवार बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। वह 2007 से 2011 तक मायावती सरकार में मंत्री थे. 2022 में वह सपा में आ गए थे। वैसे इस सीट पर बसपा का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता रहा है। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में गई थी। इस बार भानू प्रताप का मुकाबला इन्हीं से माना जा रहा है।

इसके अलावा इस चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से ताल ठोक रहे हैं. उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से है. राहुल गांधी ने इस चुनाव में वायनाड के अलावा रायबरेली सीट से भी पर्चा भरा है. वायनाड में पहले ही वोटिंग हो चुकी है. रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. खुद सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव जीतती आई हैं. हालांकि इस बार वे राज्यसभा की ओर रुख कर चुकी हैं. लिहाजा राहुल गांधी ने इस सीट से पर्चा भरा है. भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस में रह चुके हैं. 2018 में भाजपा में शामिल हो गए और 2019 में रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े. वे 1.67 लाख वोट से हार गए थे. एक बार फिर भाजपा के उम्मीदवार के रूप में यहां से मैदान में हैं.

इसके साथ ही यूपी की कैसरगंज भी काफी चर्चित सीट है. जिसमें बृजभूषण शरण सिंह को इस बार विवादों के चलते भाजपा ने टिकट नहीं दिया. लेकिन उनके बेटे करण भूषण सिंह चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. कौशांबी सीट पर वर्तमान सांसद विनोद सोनकर भी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ महज 25 साल के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं

Continue Reading

Trending