Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अन्ना को ‘बीजेपी एजेंट’ बताने की बात से मुकरे सिसौदिया, बोले- ट्विटर एकाउंट हैक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के खिलाफ कोई ट्वीट नहीं किया, बल्कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया और संभव है कि इस संबंध में किया गया ट्वीट ‘हैकर’ ने किया हो।

सिसोदिया के अकाउंट से कई री-ट्वीट किए गए हैं, जिनमें अन्ना हजारे को ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एजेंट’ और ‘धोखेबाज’ बताया गया है।

सिसोदिया ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा, “कृपया इन पर (ट्वीट्स) विश्वास नहीं करें। मैं अन्नाजी का बहुत सम्मान करता हूं। उनके खिलाफ कभी इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता..।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मेरा अकाउंट हैक हो गया है। कोई मेरे अकाउंट से अन्ना हजारे के खिलाफ संदेशों को रिट्वीट कर रहा है। इन्हें डिलीट करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन यह डिलीट भी नहीं हो रहा।”

हजारे ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार का कारण ‘अरविंद केजरीवाल की सत्ता की भूख’ को बताया था।

हजारे ने कहा था, “लोगों ने उन्हें जनादेश दिया। उनके पास दिल्ली को आदर्श राज्य बनाने का अवसर था, ताकि पूरा देश इसका अनुसरण कर सके। लेकिन सत्ता बुरी होती है। एक बार आप सत्ता में आ गए तो आप सोचने की शक्ति खो बैठते हैं।”

हजारे ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के केजरीवाल के आरोपों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि आप नेताओं की कथनी और करनी में अंतर ने लोगों का भरोसा पार्टी से उठा दिया।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending