Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विश्वास का केजरी पर अटैक, बताया- कौन सी गलती पड़ी भारी

Published

on

Loading

नयी दिल्ली। एमसीडी चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में अंतर्कलह सतह पर आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की रणनीति पर ही सवाल उठाए हैं।

पार्टी के रुख के विपरीत कुमार विश्वास का कहना है कि एमसीडी इलेक्शन में आप को ईवीएम मशीनों ने नहीं बल्कि जनता ने हराया है। उनका आरोप है कि इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल से टिकट बांटने में गलती हुई है। विश्वास यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने का पार्टी का फैसला भी गलत था। वह देश के प्रधानमंत्री हैं, इस तरह उन पर निशाना साधना ठीक नहीं था।

विश्वास ने कहा कि हमें जनता का समर्थन नहीं मिला है। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ ठीक से संवाद नहीं कर पाए। एमसीडी चुनावों में गलत लोगों को टिकट दिया गया और कई फैसले बंद कमरे में लिए गए। विश्वास ने कहा कि गोपाल राय को दिल्ली का इनचार्ज बनाया गया था, लेकिन उनके साथ चुनाव के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की गई थी। बस पीएसी के दौरान कुछ निर्देश दिए गए थे। विश्वास ने कहा कि पार्टी में बदलाव की जरूरत है, पार्टी अपनी गलती के कारण ही चुनाव हारी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending