Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

हीरा खोल देगा आपकी पर्सनैलिटी से जुड़े सभी राज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अंडाकार, नाशपाती या दिल के आकार के हीरे की अंगूठी इसे पहनने वाले के पर्सनैलिटी को भी परिभाषित करती है और हीरा जैसा कीमती रत्न आपके व्यक्तित्व को एक नई ऊंचाई भी देता है, शुक्र ग्रह का यह प्रतिनिधि रत्न समाज में आपका सम्मान बढ़ाता है।
वारारोहा ब्रांड की आभूषण डिजाइनर अनुष्का जैन और आभूषण डिजाइनर पूजा जुनेजा ने हीरे के आकार के साथ उसे परिलक्षित करने वाले व्यक्तित्व के बारे में ये बाते बताई हैं :

अंडाकार (ओवल) हीरा देखने में लंबा मालूम पड़ता है, जिससे हाथ लंबा दिखने का भ्रम होता है, इसके परिणामस्वरूप उंगलियां पतली दिखाई देती हैं।

व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले लोग रचनात्मक, साहसी और नए प्रयोग करने वाले होते हैं।

  • नाशपाती (पेयर) के आकार वाले हीरे के नग खूबसूरत, नाजुक और सुरुचिपूर्ण होते हैं, यह सुकून का अहसास कराते हैं।

व्यक्तित्व : इस हीरे के धारक उत्साही, हंसमुख और साहसी होते हैं।

  • मार्किस (नुकीला अंडाकार हीरा जड़ी अंगूठी) का लंबा आकार आपकी उंगलियों को पतला-दुबला दिखाती है।

व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले बहिर्मुखी, नए प्रयोग करने वाले, महात्वाकांक्षी और जीवन की चुनौतियों का सामना पूरे जुनून के साथ करते हैं।

  • दिल के आकार की हीरे की अंगूठी सच्चे प्यार और मासूमियत को दर्शाती है।

व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले भावुक, संवेदनशील और रोमांटिक होते हैं।

  • राउंड कट यानी गोलाकार हीरे की अंगूठी अधिकांश लोग खरीदते हैं, जो सदाबहार है और क्लासिक लुक देता है। इसे पहनने वाली महिलाएं हीरे की खरीदारी करते समय गलत साबित नहीं होना चाहती हैं, वे खास एहतियात बरतती हैं। इस आकार की हीरे की अंगूठी मंहगी अंगूठियों में से एक मानी जाती हैं।

व्यक्तित्व : इस आकार की अंगूठी धारण करने वाले लोग काफी जागरूक होते हैं, हालांकि वे ज्यादा प्रयोग नहीं करते हैं और खुद को सुरक्षित दायरे में रखना पसंद करते हैं।

  • प्रिंसेस कट या चौकोर आकार के हीरे गोल आकार के बाद सबसे ज्यादा बिकते हैं।

व्यक्तित्व : इसे पहनने वाले लोग प्रयोग करना पसंद करते हैं और खुद को साबित करने की चाहत रखते हैं।

Continue Reading

लाइफ स्टाइल

कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा  

Published

on

By

These things fulfill the deficiency of calcium

Loading

नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।

कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल

1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।

2.सोयाबीन

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

3.रागी

शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

4.पालक

पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।

5.चिया सीड्स

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।

deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,

डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।

Continue Reading

Trending