Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रोमांचक मैच में पुणे ने मुंबई को तीन रन से हराया

Published

on

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, मुम्बई इंडियंस, आईपीएल, रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड

Loading

पुणे ने रोका मुंबई का विजय रथ

मुंबई। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुम्बई इंडियंस टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार सातवीं जीत दर्ज करने से रोक दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग मैच में पुणे ने मुम्बई को तीन रनों से हरा दिया।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, मुम्बई इंडियंस, आईपीएल, रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड मुम्बई ने पुणे को 160 रनों पर ही रोक दिया था लेकिन उसके बल्लेबाज 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सके।

मुम्बई की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर (13) और पार्थिव पटेल (33) ने पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने 4.2 ओवरों में ये रन जोड़े। बटलर को बेन स्टोक्स ने आउट किया। बटलर ने 13 गेदों पर तीन चौके लगाए।

बल्ले के साथ लगातार सफल चल रहे नितिन राणा (3) इस मैच में नहीं चल सके और 51 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन का शिकार हुए।

पार्थिव का विकेट 60 के कुल योग पर गिरा। वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले पार्थिव ने 27 गेंदों पर चार चौके लगाए।

इसके बाद 86 के कुल योग पर कर्ण शर्मा (11) आउट हुए। कर्ण को बेन स्टोक्स ने आउट किया। कप्तान रोहित शर्मा (58) और केरन पोलार्ड (9) ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पोलार्ड रुककर खेल रहे थे जबकि रोहित दूसरे छोर पर बड़े शाट्स लगा रहे थे।

पोलार्ड को हालांकि 122 के कुल योग पर इमरान ताहिर ने आउट करते हुए इस साझेदारी का अंत किया। पोलार्ड ने नौ गेंदों पर एक चौका लगाया।

अब रोहित का साथ देने हार्दिक पंड्या (13) आए। अंतिम 18 गेंदों पर मुम्बई को 35 रनों की जरूरत थी और इसका दरोमदार काफी पद तक कप्तान पर था।

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेने के साथ रोहित ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक ने जयदेव उनादकत द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाते हुए कप्तान के अर्धशतक का जश्न मनाया और टीम पर से दबाव कम किया।

इस ओवर में 11 रन बने। अब 12 गेंदों पर मुम्बई को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी। 19वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। स्टोक्स ने इस ओवर में सिर्फ सात रन दिए और अपनी टीम को फिर मैच में वापस ले आए। अंतिम ओर में मुम्बई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी।

उनादकत ने अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। हार्दिक ने 11 गेदंों पर दो चौके लगाए। इसके बाद रोहित ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर वापसी का ऐलान किया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर उनादकत ने रोहित को आउट कर मुम्बई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। अगली ही गेंद पर मिशेल मैक्लेघन रन आउट हो गए। हरभजन सिंह ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया लेकिन इसके बावजूद मुम्बई की टीम लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई।

इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में पुणे की शुरुआत देखकर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मुम्बई की अनुशासित गेंदबाजी के आगे लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending