Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करन के लिए दिन गिन-गिन कर काट रहीं बिपाशा बशु

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेत्री बिपाशा बसु की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। उनका कहना है कि अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी होना शानदार रहा। बिपाशा ने पिछले साल अप्रैल में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ सात फेरे लिए थे। बिपाशा ने कहा कि करन, आपको याद कर रही हूं। आपके पास वापस आने के दिनों को गिन रही हूं।”

अभिनेत्री ने इस अवसर पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। बिपाशा ने कहा, “मेरी शादी को एक साल पूरा होने वाला है। अगर आप अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करती हैं, तो यह सबसे सुंदर चीज होती है।

बिपाशा और करन को 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलोन’ में साथ देखा गया था। इस अभिनेत्री के पास हालांकि अभी कोई फिल्म नहीं है। उनके पति करन को ‘3 देव’ में देखा जाएगा, जो एक जोड़े की कहानी है। इसमें पत्नी धार्मिक प्रवृत्ति की रहती है।

‘3 देव’ की कहानी में ये जोड़ा तीन युवाओं को अपना घर किराए पर देता है और यहां से अलग घटनाएं घटनी शुरू होती हैं। इस फिल्म में करन के अलावा टिस्का चोपड़ा, के.के. मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेत्री रवि दूबे को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending