Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा ने ऋणमाफी का वादा आधा अधूरा लागू किया : भाकपा

Published

on

Loading

लखनऊ । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) (माले) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों से किया गया असल वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। माले ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लघु एवं सीमांत किसानों के ऋण माफी का लिखित वादा किया था, जिसको आधा-अधूरा लागू किया गया है।

माले ने योगी सरकार से मांग की है कि किसानों के फसली ऋण की समय सीमा 31 मार्च, 2017 तक रखी जाए। इसके अलावा बटाई पर खेती करने वाले किसानों को साहूकारों के कर्ज से भी राहत दिलाने पर निर्णय लिया जाए।

भाकपा माले के केंद्रीय समिति सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश महासचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि योगी सरकार ने फसली कर्ज माफी 31 मार्च, 2016 तक की है, जबकि किसान कर्ज अगली फसल के लिए लेता है। इस वजह से किसानों का बड़ा हिस्सा कर्ज माफी से वंचित रह गया है। इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलना चाहिए, जो अपने बैंक कर्जे चुके हैं।

कुशवाहा ने कहा कि योगी सरकार ने व्यापक किसानों से किया वादा असल में नहीं निभाया है। लघु एवं सीमांत किसानों का पूरा फसली ऋण माफ नहीं किया गया है।

लिखित तौर पर घोषणापत्र में लघु एवं सीमांत किसानों की फसली ऋण माफी की बात कही गई, पर चुनाव प्रचार के दौरान आला भाजपा नेता किसानों का कर्जा माफ करने के वादे करते रहे। इस तरह से किसानों के साथ छल किया गया है।

उन्होंने कहा कि असल सवाल तो यह है कि संकट में जा गिरी खेती-किसानी के लिए सरकार कोई नीति के स्तर पर कदम उठाए, अन्यथा कृषि में जिस स्तर का संकट है, उससे सिर्फ फौरी राहत देकर किसानों को उबारा नहीं जा सकता।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending