Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यसभा में ईवीएम मशीनों को लेकर हंगामा

Published

on

Loading

नई दिल्ली | राज्यसभा में बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही बाधित हुई। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यह मुद्दा उठाया।


सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, “यह एक घोटाला है और इसके खिलाफ साक्ष्य हैं।”समाजवादी पार्टी (सपा) के राम गोपाल यादव, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और अन्य विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर सिंह का समर्थन किया।

राम गोपाल यादव ने कहा, “यह एक गंभीर मसला है।”मायावती ने कहा कि सरकार ‘विश्वास के योग्य’ नहीं है और उनकी पार्टी यह मामला अदालत में लेकर जाएगी।

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के पास इस मामले की रिपोर्ट है और उन्हें आयोग के पास जाना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “सदन का समय बर्बाद मत कीजिए।”

नकवी ने कहा कि ईवीम के जरिए कई चुनाव हुए हैं और विभिन्न राजनीतिक दल जीते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत के बाद इस पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “यह जनता का अपमान है। साथ ही यह देश के लोकतंत्र का भी अपमान है।”

उपसभापति पी.जे. कुरियन ने सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन हंगामा जारी रहने के कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही आठ मिनट के लिए पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक स्थगित कर दी।

 

नेशनल

प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार

Published

on

Loading

 

सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हो रहे मतदान में आज सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने मतदान किया।

प्रेम शुक्ल ने गृह ग्राम बनभोकार में बने “मतदान केंद्र” “प्राथमिक विद्यालय बनभोकार” पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मतदान स्थल से कुछ दूरी पर पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।

इस दरम्यान प्रेम शुक्ल ने पार्टी का संकल्प दोहराते हुए कहा इस बार 400 सीटें पाना सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार जून को NDA को जनता तीसरी बार विकसित भारत के लिए देश की कमान संभालने के अपना आशीर्वाद देगी।

उन्होंने निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी की जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए ऐतिहासिक मतों से जीत मिलने की बात कही।

Continue Reading

Trending