Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी : मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को

Published

on

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, उत्तर प्रदेश, शास्त्री भवन, योगी आदित्यनाथ, सूर्य प्रताप शाही

Loading

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की पहली बैठक मंगलवार को होगी। शास्त्री भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें अन्य बातों के अलावा किसानों की कर्ज माफी योजना को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों में किए गए वादों में से कर्ज माफी योजना प्रमुख थी।

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, उत्तर प्रदेश, शास्त्री भवन, योगी आदित्यनाथ, सूर्य प्रताप शाही

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है और इस संबंध में रूपरेखा तैयार की जा रही है। नई सरकार के 19 मार्च को सत्ता संभालने के बाद मंत्रिमंडल की कई अनौपचारिक बैठकें हुईं, लेकिन कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending