Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

थाईलैंड में बंदूकधारियों के हमले में नौ पुलिसकर्मी घायल

Published

on

Loading

बैंकॉक। दक्षिणी थाईलैंड में सोमवार को सुरक्षाचौकी पर बंदूकधारियों के हमले में नौ लोग घायल हो गए।

बैंकॉक से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर क्रोंग पिनांग जिले में सोमवार तडक़े एक बाजार के पास ट्रक में सवार बंदूकधारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों में से दो की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हमलावर फरार हैं।

इससे पहले गुरुवार को भी विद्रोहियों ने पड़ोसी क्षेत्र के पुलिस थाने पर हमला किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए थे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending