Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गृह कर खत्म करने के केजरीवाल के वादे की भाजपा ने की आलोचना

Published

on

गृह कर, केजरीवाल, भाजपा, आम आदमी पार्टी, मनोज तिवारी

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होती है तो गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। जबकि, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसकी आलोचना की है। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप सत्ता में आती है तो रिहायशी गृह कर खत्म कर दिए जाएंगे। बकाया गृह कर भी माफ कर दिया जाएगा।

गृह कर, केजरीवाल, भाजपा, आम आदमी पार्टी, मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस घोषणा को शर्मनाक करार दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आप ने गृह कर से संबंधित सभी गणना पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बिजली की दर को कम करने सहित अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि निगमों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और पार्षद इसके जरिए धन कमाते हैं। उन्होंने कहा कि निगमों को जो राजस्व कर के जरिए प्राप्त होता है, उसे भ्रष्ट लोग चुरा ले जाते हैं।

इस घोषणा की आलोचना करते हुए तिवारी ने कहा, “यह कहना शर्मनाक है कि अगर एक बार दिल्ली के नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। पिछले दो वर्षो के दौरान केजरीवाल सरकार ने कई बार तीनों नगर निगमों को सख्ती के साथ गृह कर वसूलने, खासकर अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों से गृह कर वसूलने के लिए लिखा है।” दिल्ली नगर निगम के 272 वार्डो के लिए 23 अप्रैल को मतदान होने हैं, जिसके नतीजे 26 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending