Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी में आदित्यनाथ नए मुख्यमंत्री, केशव मौर्य और दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री

Published

on

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर सप्ताह भर से चल रही अनिश्चितता शनिवार शाम समाप्त हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने घोषणा की कि गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है, और वह रविवार को शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे।

वेंकैया ने यहां नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने आदित्यनाथ का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई।”

नायडू ने कहा, “विधायक दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा को उप-मुख्यमंत्री के लिए चुना गया।”

वहीं बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित 312 विधायकों की बैठक में गोरखपुर से सांसद और गोरक्षनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है।

मौर्य ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में दो उप-मुख्यमंत्रियों के चयन का फैसला भी लिया गया। उनमें से एक उप-मुख्यमंत्री मौर्य खुद चुने गए, जबकि लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा दूसरे उप-मुख्यमंत्री होंगे।

मौर्य ने कहा, “योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के लिए मैं आभारी हूं। दिनेश शर्मा को और मुझे उप-मुख्यमंत्री चुना गया है।”

मौर्य ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश की नई सरकार की प्राथमिकता जन-कल्याण है।”

भाजपा नेता सुरेश खन्ना ने बैठक में मुख्यमंत्री के लिए आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका केंद्रीय सूचना एवं प्रसार मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने समर्थन किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में माने जा रहे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, “यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।”

नाथपंथ के प्रसिद्ध मठ गोरक्षनाथ के महंत आदित्यनाथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक हैं और लव जेहाद तथा धर्मातरण जैसे मुद्दों पर अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में रहे हैं।

आदित्यनाथ 26 वर्ष की अवस्था में 1998 में पहली बार गोरखपुर से सांसद चुने गए और देश के सबसे युवा सांसद बने। तब से वह लगातार गोरखपुर से सांसद हैं। वहीं केशव प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार दो-दो उप-मुख्यमंत्री होंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि जातिगत भावनाओं का खयाल रखते हुए यह फैसला लिया गया और इसीलिए राजपूत बिरादरी से मुख्यमंत्री चुना गया, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग और ब्राह्मण वर्ग को खुश करने के लिए दो उप-मुख्यमंत्री बना जा रहे हैं।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending