Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उत्तराखंड में शनिवार को होगा नई सरकार का शपथ-ग्रहण

Published

on

त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ-ग्रहण, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह   

Loading

 

त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम बनने की चर्चा तेज

देहरादून| उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री का शपथ-ग्रहण शनिवार को होगा, जिसके लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों के नामों की घोषणा हालांकि अभी नहीं की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रकाश पंत के नामों की चर्चा जोरों पर है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ-ग्रहण

त्रिवेंद्र सिंह रावत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन 18 मार्च को अपराह्न् तीन बजे होगा।

शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के सभी 57 नव-निर्वाचित विधायकों से शुक्रवार-शनिवार को राजधानी देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है। भाजपा ने पांच साल बाद प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड की सत्ता में वापसी की है।

शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ केंद्र सरकार के अन्य मंत्री तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ-ग्रहण के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शुक्रवार शाम भाजपा के नव-निर्वाचित विधायकों की यहां बैठक भी होने वाली है।

विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया के निरीक्षण के लिए भाजपा अध्यक्ष शाह ने दो केंद्रीय मंत्रियों सरोज पांडे और नरेंद्र तोमर को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending