Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मणिपुर में भाजपा की सरकार, बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने

Published

on

भारतीय जनता पार्टी, मणिपुर, बीरेन सिंह, राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला

Loading

इंफाल | मणिपुर में बुधवार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सरकार का गठन हुआ। बीएसएफ जवान से पत्रकार और फिर नेता बने एन. बीरेन सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने बीरेन सिंह और आठ दूसरे मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भारतीय जनता पार्टी, मणिपुर, बीरेन सिंह, राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला

उप मुख्यमंत्री का पद नहीं रहने की बात कहे जाने के चंद घंटों बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वाई. जॉयकुमार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अन्य कैबिनेट मंत्रियों में थोंगम बिश्वजीत, एल. जयंताकुमार, करम श्याम, एल. हाओकिप, एल. किसी, टी. श्यामकुमार और एल. डिक्को शामिल हैं।

श्यामकुमार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए हैं। उन्होंने बीरेन सिंह को राज्यपाल के सामने समर्थन दिया। सरकार में भाजपा, एनपीपी, नागा पीपुल्स फ्रंट, तृणमूल कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी का प्रतिनिधित्व है। एकमात्र निर्दलीय विधायक असबुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। बीरेन सिंह ने मंत्रिमंडल के अगले विस्तार का कोई संकेत नहीं दिया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू को समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचना था। लेकिन, उनके हेलीकॉप्टर को तकनीकी दिक्कत की वजह से आगरा में उतरने को मजबूर होना पड़ा। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह भी अतिथियों में शामिल थे।

 

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending