Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आप प्रवक्ताआ ने हम पंजाब से निराश

Published

on

आम आदमी पार्टी, पंजाब विधानसभा चुनाव, आशुतोष, भाजपा

Loading

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से निराश है। हालांकि राज्य में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने को पार्टी ने एक उपलब्धि बताया। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने कहा, “हमें पंजाब में सरकार बनाने की उम्मीद थी। लेकिन हम नतीजों से निराश हैं।”

आम आदमी पार्टी, पंजाब विधानसभा चुनाव, आशुतोष, भाजपा

आशुतोष ने कहा, “राज्य विधानसभा चुनाव में एक नई पार्टी का दूसरे स्थान पर रहना भी हालांकि बड़ी बात है। इसे कम करके नहीं आंका जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि आप नेताओं को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि आखिर इस सीमावर्ती राज्य में सरकार बनाने की पार्टी की कोशिशों में कहां कमी रह गई?

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही है। पार्टी 23 सीटें जीतकर 54 पर आगे है, जबकि आप 10 सीटों पर जीत के साथ 11 पर आगे है। वहीं, अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन एक सीट जीतने के साथ 16 पर आगे है।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending