Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी चुनाव : आखिरी चरण की 40 सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

Published

on

Loading

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित सात जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण के लिए सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इस चरण में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और जौनपुर में आठ मार्च को मतदान होगा। मोदी सोमवार सुबह यादवों के मठ कहे जाने वाले गडवाघाट आश्रम जाएंगे और वहां संतों के साथ संवाद करेंगे।

इसके बाद रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री के आवास जाएंगे और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित करेंगे। वह इस दौरान रोहनियां में चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी बनारस में ही रहेंगे। ये दोनों नेता एक साझा प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

आज अखिलेश यादव जौनपुर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सात चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे जबकि उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव चंदौली और भदोही में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगीं।

अंतिम चरण में तीन नक्सल प्रभावित जिले भी शामिल हैं जिसमें सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में सुरक्षाबलों को चौकस रहने को कहा गया है। अंतिम चरण में 1.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 64.76 लाख महिलाएं हैं। कुल 14,458 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 2012 में इन 40 सीटों में से 23 सपा के खाते में गई थीं। बसपा को पांच, भाजपा को चार, कांग्रेस को तीन और अन्य को पांच सीटें मिली थीं।

इस चरण में गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिजार्पुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान होगा। सबसे अधिक 24 उम्मीदवार वाराणसी कैंट सीट से मैदान में हैं जबकि सबसे कम छह प्रत्याशी केराकत सीट से हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending