Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अनपढ़ कहने के बाद जावेद अख्तर ने सहवाग को महान बताया

Published

on

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संगीतकार जावेद अख्तर

Loading

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर पर टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करने वाले मशहूर शायर और संगीतकार जावेद अख्तर ने उन्हें ‘महान खिलाड़ी’ बताया और कहा कि वह उनके खिलाफ अपनी कठोर टिप्पणियों को वापस लेते हैं।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संगीतकार जावेद अख्तर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ अपना पक्ष रखने वाली गुरमेहर के रुख पर काफी हंगामा मचा था। गुरमेहर को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने के बाद अख्तर ने अप्रत्यक्ष रूप से सहवाग को बेहद कम पढ़ा-लिखा खिलाड़ी बताकर उन पर तंज कसा था।
अख्तर ने गुरुवार रात ट्वीट किया, “चूंकि महान खिलाड़ी सहवाग ने यह स्पष्ट किया है कि वह केवल मजाक कर रहे थे और उन्होंने गुरमेहर का विरोध नहीं किया था, मैं अपने कठोर शब्द वापस लेता हूं।”
गौरतलब है कि दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर ने पिछले हफ्ते रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के मद्देनजर फेसबुक पर तख्ती लिए हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, “मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती हूं। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है।”

यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ। गुरमेहर ने एक पोस्टर भी पकड़ा था, जिसमें लिखा था, “मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि युद्ध ने मारा।” इसके बाद सहवाग ने 26 फरवरी को कार्ड पकड़े हुए पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “दो बार तिहरा शतक मैंने नहीं, बल्कि मेरे बल्ले ने बनाया।” और कहा, “बैट में है दम! भारत जैसी जगह नहीं।”
 
अख्तर को सहवाग का यह पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्वीट किया,”अगर बेहद कम पढ़े-लिखे खिलाड़ी या एक रेसलर एक शहीद की अमनपसंद बेटी को निशाना बनाते हैं, तो यह बात समझी जा सकती है, लेकिन शिक्षित लोगों को क्या हो गया है?”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending