Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महोबा में वोटिंग के दौरान सपा उम्मीदवार के बेटे को गोली मारी

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चल रहे मतदान के दौरान महोबा जिले में गुरुवार सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) के एक उम्मीदवार के बेटे को गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

हमला सपा उम्मीदवार सिद्धगोपाल साहू के बेटे साकेत साहू पर किया गया। उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। पीडि़त परिवार ने हमले का आरोप बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार अरिदमन सिंह के बेटे पर लगाया है। हमले में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए महोबा में भारी पुलिस बल तैनात कर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending