Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दूसरे नंबर के लिए संघर्ष कर रही हैं सपा-भाजपा : मायावती

Published

on

Loading

लखनऊ/सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उप्र में दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रही हैं।

मायावती ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने आरक्षण मुद्दे पर जहां केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की, वहीं दावा किया कि भाजपा अब दूसरे नंबर पर आने के लिए सपा और कांग्रेस से लड़ रही है।

मायावती ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो आरक्षण को या तो वह बिल्कुल खत्म कर देगी या फिर पूरी तरह से प्रभावहीन कर देगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय उप्र में अपने को पूरी तरह असुरिक्षत महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो पता नहीं कितने रोहित वेमुला कांड उप्र में होंगे। भाजपा ने आरएसएस के एजेंडे पर चलकर उप्र में सांप्रदायिक माहौल को खराब किया है।

उन्होंने कहा, “बसपा के विरोधियों ने मीडिया और एग्जिट पोल को मैनेज किया है, इससे सचेत रहने की जरूरत है। तीन चरणों के मतदान में बसपा सबसे आगे है और इसको भाजपा ने अंदर ही अंदर स्वीकार कर लिया है। अब वह दूसरे नंबर पर आने के लिए सपा और कग्रेस से लड़ रही है।”

उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सपा के गुंडों, माफियाओं व भ्रष्टाचारियों और अराजक तत्वों को तुरंत जेल के पीछे भेज दिया जाएगा। विशेष अभियान चलाकर एफआईआर दर्ज कराकर पीडि़तों को न्याय दिलाया जाएगा।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending