Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म ‘न्यूटन’ ने जीता इंटरनेशनल आर्ट सिनेमा का पुरस्कार

Published

on

Loading

अभिनेता राजकुमार राव, राजकुमार राव, अंजलि पाटिल, फिल्म 'न्यूटन'

                                अभिनेता राजकुमार राव

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव और अंजलि पाटिल स्टारर राजनीति के विषय पर बनी व्यंग्यात्मक फिल्म ‘न्यूटन’ का 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया। यहां पर फिल्म ने फोरम खंड में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमा का पुरस्कार जीता है। राजकुमार ने अपने ट्विटर पर इस खबर को साझा करते हुए फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है।

राव ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह बताते हुए काफी खुशी हो रही कि हमारी फिल्म ‘न्यूटन’ ने बर्लिन के फोरम सेक्शन में कला सिनेमा का पुरस्कार जीत लिया है। पूरी टीम को बधाई। फिल्म ‘न्यूटन’ की कहानी चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक नए क्लर्क की है जो लोगों को निष्पक्ष मतदान करने के लिए समझाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश करता है।

2 साल पहले 2014 में फिल्म ‘सुलेमानी कीड़ा’ बना चुके निर्देशक अमित मासुरकर ने राजकुमार के फिल्म में किए गए काम की तारीफ करते हुए एक बातचीत में कहा कि राजकुमार बहुत ही समर्पित कलाकार है और वह सौ फीसदी ऊर्जा के साथ काम करते है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending