Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप की नीतियों की आलोचना करना वरिष्ठ अधिकारी को पड़ा महंगा

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी को ट्रंप की नीतियों की आलोचना करना महंगा पड़ा। ट्रंप की मेक्सिको को लेकर उनकी नीतियों की आलोचना करने पर अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया।

ट्रंप ने पिछले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पश्चिमी हैमीस्फेयर प्रभाग के प्रमुख पद के लिए क्रेग डिएरे को नियुक्त किया था लेकिन शुक्रवार को डिएरे को उस इमारत से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जहां वह काम करते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, “व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि डिएरे अब एनएससी में काम नहीं करते।” इस अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

अन्य अधिकारियों का मानना है कि डिएरे को हाल ही में वाशिंगटन में एक निजी वार्ता के दौरान उनके बयानों को लेकर बर्खास्त किया गया है। इस वार्ता के दौरान डिएरे ने लैटिन अमेरिका को लेकर ट्रंप की नीतियों की आलोचना की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending