Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पार्टनर को वेलेंटाइन डे उपहार देने के संबंध में आलिया के सुझाव!

Published

on

Loading

पार्टनर को वेलेंटाइन डे उपहार देने के संबंध में आलिया के सुझाव!

नई दिल्ली | हर किसी के लिए प्यार के अलग-अलग मायने होते हैं। किसी के लिए यह मजे करना, साथ में बाहर घूमना, प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेना हो सकता है तो किसी के लिए यह महंगे उपहार देने या लेने के रूप में होता है। फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली आलिया भट्ट ने वेलेंटाइन डे पर एक महिला को अपने साथी को क्या उपहार में देना चाहिए, इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

– पुरुषों को स्नीकर्स (रबर सोल वाले सॉफ्ट जूते) या स्पोर्ट्स जूते बेहद पसंद होते हैं, इसलिए उन्हें आप स्नीकर्स भेंट कर सकती हैं।

– एडवेंचर पसंद पुरुषों के लिए स्विस आर्मी नाइफ बढ़िया उपहार साबित होगा। हालांकि, यह थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन यह साहसिक प्रवृत्ति के पुरुषों के लिए किसी खजाने से कम नहीं होगा।

– अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप अपने साथी को घड़ी भी उपहार में दे सकती हैं।

– आप अपने साथी को सीमित संस्करण में प्रकाशित हुई पसंदीदा पुस्तक भी भेंट कर सकती हैं, जो उसके लिए किसी बेशकीमती तोहफे से कम नहीं होगा।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending