Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुलायम अब सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे

Published

on

Loading

mulayam singhलखनऊ । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के अंदरुनी झगड़े में नया मोड़ एक फिर से आ गया है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने हालांकि एक बार फिर बेटे अखिलेश यादव की जगह अपने भाई शिवपाल यादव को तरजीह दी है। मुलायम ने सोमवार को कहा कि वह पहले शिवपाल के लिए 11 फरवरी से प्रचार शुरू करेंगे और उसके बाद अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे।

मालूम हो कि मुलायम सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव की विधानसभा सीट इटावा की जसवंतनगर सीट से 11 फरवरी को चुनाव की शुरुआत करने जा रहे हैं। मुलायम अब परिवार के सारे पुराने झगड़े भुला चुके हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यूपी के अगले सीएम होंगे और वो अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि परिवार में अब कोई झगड़ा नहीं है। शिवपाल की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वो शिवपाल को मना लेंगे।  मुलायम ने कहा है कि वो सपा-कांगे्रस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मुलायम से अमर सिंह के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अमर सिंह उनका बहुत सम्मान करते हैं और मैं उनसे नाराज नहीं हूं। पीएम मोदी के बयान के संबंध में पूछे जाने पर मुलायम ने कहा कि यदि अखिलेश ने प्रदेश को लूटा है तो जनता जवाब देगी और यदि अखिलेश ने राज्य में काम किया है तो जनता जिताएगी।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर नाराजगी जताते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने गत दिनों में कहा था कि विधानसभा चुनावों में वह प्रचार नहीं करेंगे। मुलायम ने कहा था कि मैं पूरी तरह गठबंधन के खिलाफ हूं, मैं इसके लिए प्रचार नहीं करूंगा। अखिलेश द्वारा पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए जाने से पहले विधानसभा में गठबंधन की संभावनाओं से इनकार कर चुके मुलायम ने कहा था कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया है और उसे निस्तेज (सुस्त) कर दिया है। हम हमेशा से कांग्रेस के खिलाफ लड़े हैं। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। पहले भी हम अकेले लड़े हैं और बहुमत के साथ सरकार बनायी है।
यह भी ज्ञात हो कि वर्तमान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि मुझे विश्वास है कि मुलायम सिंह यादव हमारे लिए प्रचार करेंगे। यह भी कहा था कि यदि समाजवादी पार्टी प्रदेश में सत्ता में आती है तो वह सबसे ज्यादा खुश होंगे। शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने की धमकी के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके ऊपर पिता का आशीर्वाद है और पूरा परिवार एक है। हम इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन में 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। मुलायम के इस बयान के बाद परिवार के झगड़े की शुरुआत से ही जो आशंका जताई जा रही थी कि मुलायम आखिर में अपने बेटे अखिलेश के लिए ही ये सब कर रहे हैं, वो सच साबित होती हुई दिख रही है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending