मनोरंजन
300 साल में भी महिलाओं के लिए ज्यादा कुछ नहीं बदला : पल्लवी
मुंबई | टीवी सीरीज ‘पेशवा बाजीराव’ में मराठा रानी ताराबाई के रूप में नजर आ रहीं जानी-मानी अदाकारा पल्लवी जोशी का कहना है कि लैंगिक समानता को लेकर खुशी का इजहार करने, इस संबंध में विचार किए जाने के बावजूद भारत में अधिकांश महिलाएं अभी भी उन चुनौतियों का सामना कर रही हैं, जिनका सामना सैकड़ों साल पहले महिलाएं किया करती थीं।
ताराबाई भोसले, छत्रपति राजाराम भोसले की पत्नी थीं, जो साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के छोटे बेटे थे। अपने पति की मौत के बाद ताराबाई ने औरंगजेब के खिलाफ युद्ध की कमान संभाली और मुगलों के खिलाफ विद्रोह जारी रखा।
सोनी पर प्रसारित होने वाले इस ऐतिहासिक शो में अपनी भूमिका की प्रासंगिकता के संबंध में पल्लवी ने आईएएनएस को बताया, “दुर्भाग्य से 300 साल के बाद भी महिलाओं के लिए कोई बदलाव नहीं आया है। बतौर महिला मैं इस चरित्र से जुड़ाव महसूस कर सकती हूं और इसकी प्रासंगिकता समझ सकती हूं।”
अभिनेत्री के मुताबिक, “हालांकि वह (ताराबाई) एक मजबूत महिला थीं, जिन्होंने मराठा शासित प्रदेशों को बचाने के लिए मुगलों के खिलाफ विद्रोह किया, लेकिन मंत्रालय उन्हें एक नेता के तौर पर नहीं देखना चाहती थीं। कारण? क्योंकि वह एक महिला थीं।”
पल्लवी कहती हैं कि हालांकि आज हर क्षेत्र में लैंगिक समानता का जश्न मनाया जा रहा है, और वह इस बदलाव को लेकर आशावादी भी हैं, लेकिन बहुसंख्यक अभी भी प्रभावित हैं।
वह कहती हैं कि बाहरी आक्रमणकारियों के आने और महिलाओं पर हमला करने से परिस्थितियों में बदलाव आया है।
बाल कलाकार के रूप में पल्लवी ने ‘आरोहण’, ‘इम्तिहान’ और ‘जुस्तजू’ जैसे टीवी शो में काम किया है। वह डिजिटल मीडिया के लिए भी कई परियोजनाओं पर काम कर रही हैं।
प्रादेशिक
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी