Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का डर दिखा पंजाब में मांगा वोट

Published

on

Loading

Faridkot: Prime Minister and BJP leader Narendra Modi addresses a rally in Faridkot of poll bound Punjab on Jan 29, 2017. (Photo: IANS)

कोटकपुरा (पंजाब)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करते हुए रविवार को एक जनसभा में पाकिस्तान का डर दिखाकर लोगों से वोट मांगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में आतंकवाद को जिंदा रखना चाहते हैं। मोदी ने बिना किसी का नाम लिए लोगों को चेताया कि ऐसी पार्टी को वोट न दें, जो निहित स्वार्थ के लिए सरकार बनाने पर नजरें गड़ाए हुए हैं। उनका इशारा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ था। मोदी ने पाकिस्तान से सटे पंजाब में मजबूत सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को वोट देने की अपील की।

मोदी ने चंडीगढ़ से 225 किलोमीटर दूर पंजाब के मालवा क्षेत्र के कोटकपुरा में कहा, पंजाब सीमावर्ती राज्य है। पाकिस्तान हमेशा ही पंजाब को अस्थिर करने के अवसर तलाशता है। यदि एक कमजोर सरकार सत्ता में आई या बाहरी लोगों की सरकार सत्ता में आई या भोगविलास में लिप्त सरकार सत्ता में आई तो यह पंजाब और पूरे देश के लिए बुरा होगा।

उन्होंने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे पास एक मजबूत सरकार हो। आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप सही तरीके से वोट करें।
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए चार फरवरी को मतदान होने हैं। इस बार मुख्य मुकाबला अकाली दल-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब में आतंकवाद को जिंदा रखना चाहते हैं। उन्होंने लोगों को चेताया कि कांग्रेस की चाल में न फंसें।
मोदी ने कहा, कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब के सारे युवाओं को आतंकवादी कहा। अब वे पंजाब के सारे युवाओं को नशाखोर कह रहे हैं। पंजाब को ऐसे लोगों से बचाइए जो इसे पुराने अंधेरे दिनों की ओर धकेल देंगे।

मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल होने वाली भाषा के गिरते स्तर के लिए कांग्रेस और आप को दोषी बताया। उन्होंने कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के लिए जो कुछ कहा जा रहा है, उसे सुनकर मैं दुखी हूं। उनके लिए बहुत गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह तानाशाह की भाषा है। क्या लोकतंत्र इस तरह काम करता है? अगर लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ा गया, तो यह देश के लिए बुरा होगा। जिन लोगों ने अन्ना हजारे के साथ नाइंसाफी की, क्या आपको लगता है कि वे बादल को सम्मान देंगे?

मोदी ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में वह दो नेताओं अटल बिहारी बाजपेयी और प्रकाश सिंह बादल का बेहद सम्मान करते हैं, क्योंकि वे कभी दूसरों के बारे में गलत नहीं बोलते।

उन्होंने कहा, हमें इन नेताओं से सीखना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन कैसे जीया जाता है। हम भी कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे हैं। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं कहते कि फलां-फलां को जेल भेज देंगे।
मोदी ने कहा कि आप नेताओं को निर्वाचन आयोग के काम में कमियां निकालने और उस पर मोदी के आदेश पर चलने का आरोप लगाने के बजाय अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए।

मोदी ने गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पूरे मामले की विस्तार से जांच करेगा और दोषियों को सजा दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending