Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

देवेन भोजानी ‘कमांडो 2’ के लिए उत्साहित

Published

on

Loading

देवेन भोजानी 'कमांडो 2' के लिए उत्साहित

मुंबई | फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में कई सालों से अपनी अनोखी भूमिकाओं से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता-निर्देशक देवेन भोजानी अपनी पहली एक्शन फिल्म ‘कमांडो 2’ के निर्देशन के लिए उत्साहित हैं। देवेन ने निर्माता विपुल अमृतलाल शाह का उनमें विश्वास करने के लिए धन्यवाद किया।

देवेन ने एक बयान में कहा, “विपुल ने 15 साल पहले मुझे टीवी में निर्देशक के रूप में ब्रेक दिया था। वह एक दिग्गज हैं और करीबी हैं, वह मुझसे ज्यादा मेरी छिपी हुई प्रतिभा के बारे में जानते हैं। मैं उनका बेहद शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया।”

फिल्म ‘कमांडो 2’ में विद्युत जामवल मुख्य अभिनेता हैं। यह फिल्म तीन मार्च को रिलीज होगी।

इस प्रोजेक्ट से देवेन के जुड़ने पर शाह ने कहा, “देवेन को मैं कॉलेज के दिनों से जानता हूं और मैं जानता हूं कि वह इसे कर सकता है। लोगों ने उन्हें केवल हास्यपूर्ण भूमिकाओं में देखा है। एक निर्देशक के रूप में उनके काम को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाएंगे।”

फिल्म ‘कमांडो 2’ को रिलायंस एंटरटेनमेंट और सनशाइन पिक्च र्स प्राइवेट लिमिटेड (पेन) ने प्रस्तुत किया है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending