Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बीकेटी: इक्यावन शक्तिपीठ में 1008 पुष्पों से हुई 10 महाविद्याओं की आराधना

Published

on

Loading

BKT 3लखनऊ। आशीष सेवा यज्ञ न्यास की ओर से नंदना बख्शी का तालाब स्थित इक्यावन शक्तिपीठ मन्दिर में चल रहे 10 महाविद्याओं की स्थापना के चौथे व आखिरी दिन मंगलवार को सर्वप्रथम दस महाविद्याओं काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बंगलामुखी, मातंगी, भुवनेश्वरी, कमलात्मिका की विभिन्न प्रकार के 1008 पुष्पों से अर्चना की गई।

BKT 1पूजा-अर्चना करते हुए पंडित रघुराज दीक्षित ने बताया कि भगवती को सुमन अत्यंत प्रिय है। सुमन पुष्प को कहते है लेकिन सुमन का एक अन्य अर्थ सुन्दर मन है। पूजन के बाद महाआरती और फिर भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान मन्दिर परिसर वेद मंत्रों से गुंजायमान रहा।

प्रवक्ता अजय अरोड़ा ने बताया कि पूजन कार्यक्रम वृंदावन के योगिराज श्रीराम जीवन दास महाराज के सानिध्य में आचार्यो देवप्रकाश शर्मा, राजेश गौतम, एवं वनारस के पंडित दिवाकर शास्त्री के निर्देशन में हुआ।BKT 2

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में रमाकांत श्रीवास्तव एडवोकेट, गोवर्धन मित्तल, संजय अग्रवाल, पुष्पा दीक्षित, वरद तिवारी, तृप्ति तिवारी, विकास जैन, भानू सिंह, मंटू गुप्ता समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending