Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी से आज फोन पर बात करेंगे ट्रंप

Published

on

Loading

प्रधानमंत्री मोदी से आज फोन पर बात करेंगे ट्रंप

वाशिंगटन | अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के चार दिनों बाद डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार रात फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। ह्वाइट हाउस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रंप मोदी से (भारतीय समय) रात 11.30 बजे बातचीत कर दो लोकतंत्रों के प्रमुखों के बीच पहली आधिकारिक वार्ता पर मुहर लगाएंगे।

गत 20 जनवरी को ओबामा से पदभार ग्रहण के बाद से ट्रंप चार अंतर्राष्ट्रीय नेताओं से फोन पर बातचीत कर चुके हैं।

ट्रंप ने सबसे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो से फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मेक्सिको के प्रधानमंत्री पेना नीटो को फोन किया।

अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की और उन्होंने सोमवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी को फोन किया।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत आठ नवम्बर को अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में आश्चर्यजनक जीत के लिए ट्रंप को फोन पर बधाई दी थी।

बधाई ट्वीट की एक श्रृंखला में मोदी ने कहा था कि भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक मजबूत करने और हमारे सहयोग की पूरी क्षमता के दोहन के लिए वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending