Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अंडरवाटर फैशन शो करना चाहती हैं सोनाक्षी

Published

on

Loading

अंडरवाटर फैशन शो करना चाहती हैं सोनाक्षी

मुंबई | लक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2017 में डिजाइनर मोनिषा जयसिंह के लिए शो स्टॉपर बनने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह किसी दिन अंडरवाटर फैशन शो करना पसंद करेंगी। सोनाक्षी ने कहा, “ऐसा बहुत कुछ है, जिसे मुझे हासिल करना है, जहां तक रैंप पर चलने का सवाल है तो मुझे तैरना बहुत पसंद है, इसलिए क्यों न एक अंडरवाटर फैशन शो किया जाए।”

शो अरब सागर की पृष्ठभूमि में अंतर्राष्ट्रीय लग्जरी क्रूज कोस्टा पर आयोजित किया गया था। ऑफशोल्डर नारंगी रंग के गाउन में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अभिनेत्री ने कहा कि इस गाउन को पहनकर क्रूज पर रैंप वॉक करने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई। सोनाक्षी ने हाल ही में संपन्न हुए फिल्मफेयर अवार्ड्स समारोह में अपने डांस से समां बांध दिया था।

अपने पिता व दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने से सोनाक्षी बेहद खुश हैं।

फिल्मोद्योग में लड़कियों के लिए बेहतरीन समय : सोनाक्षी

नई दिल्ली | बॉलीवुड में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि मनोरंजन-जगत में यह लड़कियों के लिए बेहतरीन समय है, क्योंकि फिल्मकार महिला केंद्रित फिल्में बना रहे हैं। सोनाक्षी ने सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग’ के साथ बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई। ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ में वह अलग अंदाज में दिखाई दीं। फिलहाल वह ‘नूर’ में नजर आने के लिए तैयार हैं।

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में इस समय फिल्मकार महिला केंद्रित फिल्में बनाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इस पर सोनाक्षी ने “उद्योग में लड़कियों के लिए बेहरीन समय है, क्योंकि हमारे लिए अद्भुत भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।”

सोनाक्षी ‘लुटेरा’, ‘हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कुछ सीखा है। सीखने की प्रक्रिया शानदार रही।” सोनाक्षी ने एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को लैक्मे फैशन ग्रीष्मकालीन-उत्सव में जलवे बिखेरे। यहां उन्होंने डिजाइनर मनीषा जयसिंह के लिए रैम्प पर वॉक किया था।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending