Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी भाजपा में टिकट वितरण पर विवाद, दावेदार दे रहे आत्मदाह की चेतावनी

Published

on

Loading

Keshav prasad mauryaलखनऊ| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर टिकट वितरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा की पहली सूची में शाहजहांपुर के ददरौल से टिकट की दावेदारी कर रहे राकेश कुमार दुबे ने टिकट न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया।

भाजपा मुख्यालय में पहुंचे राकेश ने शाहजहांपुर और प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों पर पैसे लेकर बसपा से आए एक नेता को पार्टी में शामिल कराने और पैरवी कर उन्हें टिकट दिलाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने उनकी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से बातचीत कराई। मौर्य ने दो दिन बाद लखनऊ लौटने पर उनकी शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई का भरोसा दिया। इसके बाद राकेश वापस लौट गए।

शाहजहांपुर की ददरौल सीट पर भाजपा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह पर भरोसा जताया है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending