Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सरकार से बात कर सकते है कोयला श्रमिक

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली| देश में कोयला उद्योग से जुड़े श्रमिक संगठनों ने बुधवार को कहा कि निजीकरण के विरोध पर वे सरकार के साथ बातचीत करेंगे, जिसके कारण मंगलवार को कोयला श्रमिकों ने पांच दिवसीय हड़ताल शुरू की है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के उपाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने  कहा, “आज (बुधवार) हड़ताल का दूसरा दिन है। हम शाम को केंद्र सरकार से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। देखते हैं कि क्या होता है।”

हड़ताल के कारण कोल इंडिया का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस हड़ताल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध मजदूर संगठन, बीएमएस भी शामिल है और केंद्र में इस समय भाजपा की सरकार है।

एक अन्य श्रमिक नेता जिबॉन राय ने कहा कि बुधवार को अधिक श्रमिकों ने हड़ताल में हिस्सा लिया है।

सीटू से संबद्ध ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के राय ने आईएएनएस से कहा, “भागीदारी बढ़ी है। कल (मंगलवार) शाम को कोयला सचिव से बातचीत हुई थी, लेकिन किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाए थे।”

उन्होंने कहा, “दो समानांतर रेखाएं कभी नहीं मिल सकती हैं। आज उन्होंने खदानों में पुलिस तैनात कर दिए हैं।”

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending