Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मनमोहन का मोदी पर हमला, कहा ‘बदतर हालात आना बाकी’

Published

on

Loading

मनमोहन का मोदी पर हमला, कहा 'बदतर हालात आना बाकी'नई दिल्ली | नोटबंदी के फैसले पर टिप्पणी करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि आर्थिक हालात पहले ही खराब हो चुके हैं, जबकि ‘बदतर होना बाकी है।’ कांग्रेस के ‘जन वेदना सम्मेलन’ के दौरान मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यह उनका कर्तव्य बनता है कि वह लोगों को बताएं कि मोदी क्या गलतियां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “नोटबंदी ने देश को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। बीते दो महीनों में हालात खराब हुए हैं, लेकिन बद्तर हालात आना अभी बाकी है।”

सिंह ने कहा, “अंत की शुरुआत हो चुकी है। मोदी का गलत आंकड़ा दिखाने का दुष्प्रचार नाकाम हो चुका है।”

सिंह ने कहा, “मोदी का यह प्रचार कि देश की आय बीते दो वर्षो में बढ़ी है, नाकाम रहा है। देश की 7.6 फीसदी की वृद्धि दर कुछ महीनों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारी गिरावट की वजह से 7 फीसद पर आ गई है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending