Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमित शाह ने किया ‘दीन दयाल उपाध्याय संपूर्ण वा्मय’ का विमोचन

Published

on

Loading

अमित शाह ने किया 'दीन दयाल उपाध्याय संपूर्ण वा्मय' का विमोचनपटना | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन को समर्पित कार्यो की एक श्रृंखला ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय संपूर्ण वा्मय’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भविष्य में आने वाली समस्यायों के बारे में उन्होंने पहले ही बता दिया था।

पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि जनसंघ के संस्थापक व एकात्म मानववाद के प्रचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संपूर्ण विचारों, बौद्धिक संवादों और आलेखों के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की सभी राजधानी में इस पुस्तक का लोकर्पण किया जाएगा। 15 संस्करण वाले इस संग्रह में उपाध्याय के बताए गए भारतीयता के प्रतिरूप के आधार पर समकालीन समस्याओं को सुलझाने के ष्टिकोण एवं समीक्षात्मक विश्लेषण पर प्रकाश डाला गया है।

शाह ने दीनदयाल शताब्दी वर्ष मनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात है जब यह जनशताब्दी वर्ष मनाया गया तब पार्टी के वह अध्यक्ष रहे।

इस कार्यक्रम में वा्मय के संपादक डॉ. महेश चंद्र शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रादेशिक

लखनऊ में स्वास्थ्य सेवा निर्माण में एक नई छलांग, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई की हुई स्थापना

Published

on

Loading

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के तहत, Q-Line Biotech Pvt. Ltd. (POCT Group) ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण निर्माण सुविधा की स्थापना की है। यह पहल Boule Medical AB के साथ रणनीतिक तकनीकी सहयोग के रूप में की जा रही है।

Q-Line Biotech और Boule Medical AB मिलकर उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपकरण, रेजेंट्स और उपभोग्य सामग्रियों का उत्पादन कर रहे हैं। इस सहयोग का उद्देश्य है कि आम जनता को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से सस्ते और सुलभ डायग्नोस्टिक्स मिल सकें। 28 मई 2024 को, Boule Medical AB के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें CEO एवं ग्रुप प्रेसिडेंट श्री टॉर्बन नीलसन और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कमर्शियल ऑपरेशन्स श्री कियाराश फर शामिल थे, ने नई निर्माण इकाई का सत्यापन किया। उनके निरीक्षण ने पुष्टि की कि Q-Line की निर्माण इकाई अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।

नीलसन ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अपनी संतुष्टि व्यक्त की और भारतीय बाजार, विशेष रूप से हेमेटोलॉजी और संबंधित क्षेत्रों में इस सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस सहयोग को भारत में स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। Boule Medical AB ने Q-Line के “मेक इन इंडिया” पहल को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

यह सहयोग दोनों संगठनों की उत्कृष्टता और उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है, जो इन्वेस्टर्स समिट-2023 के माध्यम से राज्य की औद्योगिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। Q-Line Biotech द्वारा 500 करोड़ रुपये के निवेश का संकल्प, जिसमें पहले चरण में 200 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लखनऊ में इस नई निर्माण सुविधा की स्थापना से राज्य की आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास में योगदान मिलेगा। यह पहल भारत के निर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और Q-Line Biotech Pvt. Ltd. इन महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Continue Reading

Trending