Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सोनिया ने गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

सोनिया ने गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि दीनई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह को उनकी 350वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

सोनिया ने एक बयान में कहा, “गुरु गोबिंद सिंह केवल महान ‘खालसा’ के निर्माता ही नहीं बल्कि एक महान आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कुर्बान कर दिया।”

सोनिया ने कहा, “उन्होंने अन्याय, अत्याचार और सामाजिक मतभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यह समानता के आदर्शो के लिए खुद को पुन: समर्पित करने का ..पूरी मानवता को प्रेरित करने के लिए ईमानदार, सच्चा और धार्मिक जीवन जीने की शुरुआत का दिन है।”

नेशनल

केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो

Published

on

Loading

देहरादून। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले हवामें जोर जोर से लहराने लगा। तभी हेलीपैड पर मौजूद लोग हेलीकॉप्टर क्रैश होने की संभावना के चलते इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह हेलीपैड से दूर ले जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से 5 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान केंट्रेल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आ गई। इसके बाद करीब 7:05 बजे हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम के हेलीपैड से करीब 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Continue Reading

Trending