Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखलंदाजी के सबूत नहीं’

Published

on

Loading

'राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखलंदाजी के सबूत नहीं'

वाशिंगटन | अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि 2016 में हुए अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव को रूस ने हैकिंग के जरिए प्रभावित किया था। ट्रंप के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने कहा, “मुख्यधारा की मीडिया इस मुद्दे को उछाल रही है कि उन्होंने (रूस) अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव को प्रभावित किया। लेकिन, इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि उन्होंने वास्तव में चुनाव को प्रभावित किया।”

स्पाइसर ने ओबामा प्रशासन पर ‘बिना अंतिम रिपोर्ट के निष्कर्ष पर पहुंचने’ का आरोप लगाते हुए इसे ‘गैर जिम्मेदाराना’ हरकत करार दिया।

ओबामा प्रशासन ने बीते साल अक्टूबर में रूस पर आधिकारिक तौर पर आरोप लगाया था कि उसने आठ नवंबर को होने वाली चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए अमेरिका के राजनीतिक संस्थानों तथा लोगों के ई-मेल की हैकिंग की। रूस ने इस आरोप को तत्काल खारिज करते हुए इसे ‘बकवास’ करार दिया था।

इस पूरे मामले ने बीते साल दिसम्बर में तब सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब अमेरिकी समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) की एक खुफिया रिपोर्ट को प्रकाशित किया, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रूस की दखलंदाजी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को फायदा पहुंचाने के लिए थी।

सीआईए के मुताबिक, माना गया कि रूस ने रिपब्लिकन तथा डेमोक्रेटिक दोनों ही संगठनों की वेबसाइटों को हैक किया, लेकिन केवल डेमोक्रेटिक पार्टी के दस्तावेजों को ही सार्वजनिक किया गया।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को रूस के 35 सरकारी अधिकारियों तथा राजनयिकों को यह कह कर देश से निर्वासित करने की घोषणा की कि उनका आचरण उनके राजनयिक के स्तर के अनुरूप नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending