Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तुर्की एयरलाइंस ने 250 उड़ान सेवाएं रद्द की

Published

on

Loading

Turkish-airlinesइस्तांबुल । तुर्की एयरलाइंस ने मौसम की प्रतिकूल स्थितियों की वजह से शुक्रवार और शनिवार के लिए 250 से अधिक उड़ान सेवाएं रद्द कर दीं। इसमें यूरोप के लिए उड़ान भरने वाली सेवाएं भी हैं।

एयरलाइंस की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, “मौसम की प्रतिकूल स्थितियों की वजह से इस्तांबुल अतातुर्क और सबीहा गोकेन हवाईअड्डों से कुछ उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।”

इससे यूरोपीय शहर हैमबर्ग, म्यूनिख, डसलडोर्फ, ब्रसेल्स, मिलान, एम्सटर्डम, जेनेवा, बुडापेस्ट, स्कोप्जे, बेलग्रेड, जागरेब, वर्ना, सोफिया और तिराना जाने वाली उड़ानें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending