Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दागी कांग्रेस नेता को पार्टी में शामिल करने से गोवा भाजपा में विवाद

Published

on

Loading

दागी कांग्रेस नेता को पार्टी में शामिल करने से गोवा भाजपा में विवादपणजी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई में एक दागी कांग्रेस विधायक को शामिल करने से राज्य के बड़े भाजपा नेताओं की कलह सतह पर आ गई है। मामले को लेकर राज्य के दो बड़े नेता रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के मतभेद सामने आ गए हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के विधायक पांडुरंग मडकाइकर ने कांग्रेस और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें अभी इस्तीफा दिए एक हफ्ता भी नहीं हुआ। इसी बीच सोमवार को श्रीपद नाईक ने कहा कि उनसे इस बारे (मडकाइकर को भाजपा में शामिल करने) में सलाह नहीं ली गई और यह फैसला ‘गलत’ है।

नाईक ने संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने मुझे यह फैसला लिए जाने के बाद इसकी सूचना दी। मैंने उनसे कहा कि यह एक गलत फैसला है।”

मडकाइकर बीते हफ्ते पर्रिकर, मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और राज्य पार्टी अध्यक्ष विनय तेंदुलकर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

पर्रिकर ने शनिवार को कहा था मडकाइकर को पार्टी में शामिल करने से पहले नाईक से सलाह-मशविरा किया गया था।

मडकाइकर दूसरे कांग्रेस नेता हैं जो बीते दस दिनों में भाजपा में शामिल हुए हैं।

पर्रिकर जब गोवा के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान उन्होंने राज्य विधानसभा में एक बहस के दौरान कु म्भर्जुआ विधायक मडकाइकर पर एक भूमि घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

मडकाइकर के भाजपा में 22 दिसम्बर को शामिल होने के बाद पर्रिकर ने कहा था कि घोटाले को लेकर जांच का आदेश दिया गया है। यदि विधायक मडकाइकर दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

मडकाइकर के भाजपा में शामिल होने से गोवा भाजपा नेताओं के एक वर्ग में नाराजगी है। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

नाईक ने कहा कि वह पार्टी में असंतोष पर सार्वजनिक रूप से नहीं बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मजबूरन बात करनी पड़ी। पर्रिकर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि मडकाइकर को पार्टी में शामिल करने को लेकर नाईक से सलाह ली गई थी।

नाईक ने कहा, “मैं पार्टी अनुशासन तोड़कर प्रेस में नहीं जाना चाहता था। परामर्श के मायने किसी फैसले से पहले राय लेना होता है। मुझसे बात करने से पहले ही यह फैसला पर्रिकर ने ले लिया था।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending