Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के जागरूकता रथ को आदित्य यादव किया ने रवाना किया

Published

on

चौधरी चरण सिंह, युवा समाजवादी नेता, आदित्य यादव, अखिलेश सरकार, समाजवादी मजदूर सभा

Loading

चौधरी चरण सिंह, युवा समाजवादी नेता, आदित्य यादव, अखिलेश सरकार, समाजवादी मजदूर सभालखनऊ। किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी मुख्यालय परिसर से मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के जागरूकता रथ को रवाना करते हुए युवा समाजवादी नेता एवं निदेशक इफको श्री आदित्य यादव ने कहा कि मजदूरों और किसानों को सशक्त व जागरूक बनाए बिना देश का कल्याण नहीं होगा।

चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हमेशा मजदूरों के सर्वतोन्मुखी कल्याण के लिए रेखांकित करने योग्य काम किये हैं। उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मजदूरों के लाभ के लिए जितनी योजनाएं लागू की हैं अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किया।

श्री यादव ने सभी समाजवादियों से मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के जागरूकता अभियान में सहभागी बनने की अपील की और कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम गरीब वर्ग के दुःख और पीड़ा में मरहम बनें। नोटबंदी से मजदूरों और किसानों को सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मनरेगा के मजदूरों की भी स्थिति काफी खराब हुई है।

श्री आदित्य ने सभी से अखिलेश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हमारे मेहनतकश समाज की उपेक्षा ठीक नहीं। केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों से बेरोजगारी और आर्थिक विषमता बढ़ी है। देश और प्रदेश का भला सिर्फ समाजवाद से होगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महासचिव ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश सचिव व प्रवक्ता दीपक मिश्रा, समाजवादी मजदूर सभा के अध्यक्ष रामगोपाल पुरी, मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय, प्रख्यात मजदूर नेता आर०बी० शुक्ला, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश महासचिव रंजना राय समेत कई नेतागण मौजूद थी।

 

 

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending