मुख्य समाचार
नजीब जंग ने मोदी से मुलाकात की
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2016/12/modi-jung-1-6-1482480706-145054-khaskhabar.jpg)
नई दिल्ली | दिल्ली के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद नजीब जंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात की। जंग और मोदी के बीच क्या बात हुई, इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि जंग ने मोदी को अपने इस्तीफे का कारण बताया है।
जंग ने गुरुवार को बिना कारण बताए पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह अध्यापन क्षेत्र की ओर लौटना चाहते हैं।
नेशनल
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/ashwini-vaishnav-1685884393.webp)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।
पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।
-
ऑफ़बीट2 days ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल2 days ago
सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, अदालत की सुनवाई वाली प्रक्रिया का वीडियो बनाकर किया था सार्वजनिक
-
नेशनल1 day ago
राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं
-
नेशनल1 day ago
Melody सेल्फी ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका, अकेले इंस्टाग्राम पर अब तक 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अब एडवांस एमआरआई से ही स्लीप एपनिया का चलेगा पता
-
नेशनल2 days ago
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को किया ढेर
-
खेल-कूद2 days ago
पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से बाहर, अमेरिका की सुपर-8 में एंट्री
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार