Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राहुल पर भाजपा का पलटवार, कहा- उनके बोलने से नहीं आएगा भूकंप

Published

on

Loading

Prakash javdekarनई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि वह जब भी बोलते हैं तो उनकी अपनी पार्टी ‘बेनकाब’ होती है और उसका भाजपा को ‘लाभ’ मिलता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उनके बोलने से कोई भूकंप नहीं आएगा, बल्कि खुद कांग्रेसी नेताओं के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। राहुलजी, हम लोग चाहते हैं कि आप लोकसभा में बोलें। उससे कांग्रेस बेनकाब होगी और हम लोग लाभान्वित होंगे।

जावड़ेकर की यह टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष के सरकार पर उन्हें और विपक्ष के नेताओं को लोकसभा में बोलने की इजाजत नहीं देने का आरोप लगाने के बाद आई है। इससे पहले दिन में राहुल ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद रिश्वतखोरी में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि वह इसका संसद में खुलासा करना चाहते हैं लेकिन सत्तारूढ़ बहुमत ने उन्हें वहां बोलने से रोक दिया।

राहुल की आलोचना करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि उन्होंने सदन और बहस से परहेज करने का मोदीजी पर आरोप लगाया है लेकिन राहुलजी वह आप ही हैं जो 50 दिनों तक लापता रहे थे, प्रधानमंत्री नहीं। भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर सरकार के आठ नवंबर के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले का विरोध करने को लेकर आलोचना की और कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भी वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

जावड़ेकर ने कहा, जब वे सत्ता में थे तो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। भ्रष्टाचार के सभी मामले चाहे वह 2जी घोटाला हो, राष्ट्रमंडल घोटाला हो या कोयला घोटाला हो सभी उनके समय के ही हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सभी इन घोटालों में लिप्त थीं। उन्होंने कहा कि आज भी जब ये सत्ता में नहीं हैं तो भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ये अब कालाधन को सफेद करने में लगी हुई हैं।

भाजपा नेता की यह टिप्पणी एक टीवी चैनल द्वारा एक स्टिंग में यह खुलासा करने के बाद आई है जिसमें दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नेता कमीशन लेकर काला धन को सफेद करने में लगे हैं। स्टिंग आपरेशन में कांग्रेस, बसपा, सपा, राकांपा और जदयू के स्थानीय नेता कालाधन को सफेद करने के लिए कमीशन लेने की बात करते नजर आते हैं।

जावड़ेकर ने कहा कि विपक्ष अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है। स्टिंग में दिखता है कि वे काला धन को सफेद करने के लिए बहुत कमीशन की मांग कर रहे हैं। जावड़ेकर ने संसद का कामकाज ठप करने को लेकर भी विपक्ष की कड़ी आलोचना की। भाजपा नेता ने कहा, आज मल्लिकार्जुन खडग़े को सदन में बोलने को कहा गया लेकिन वह चुप रहे। वह चुप इसलिए हैं क्योंकि कांग्रेस बहस के लिए तैयार नहीं है।

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending