Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बहन होगी तेरी’ के कलाकारों में गौतम गुलाटी

Published

on

Loading

‘बहन होगी तेरी' के कलाकारों में गौतम गुलाटीलखनऊ | अभिनेता गौतम गुलाटी, अजय के. पन्नालाल की आगामी फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के कलाकारों में शुमार हो गए हैं। इसमें राजकुमार राव और श्रुति हासन भी हैं।

गौतम फिल्म की शूटिंग के लिए वर्तमान में लखनऊ में हैं और उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी।

इंस्टाग्राम में दिए संदेश में उन्होंने इस फिल्म में काम करने का अवसर देने के लिए फिल्मकार टोनी डिसूजा का शुक्रिया अदा किया।

गौतम ने लिखा, “बहन होगी तेरी’। शुक्रिया टोनी डिसूजा। मेरे साथ हमेशा रहने के लिए शुभकामनाएं।”

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर क्लैपरबोर्ड पकड़े एक फोटो भी साझा की है।

गौतम और डिसूजा ने इससे पहले ‘अजहर’ फिल्म में साथ काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रवि शास्त्री का किरदार निभाया था।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending