Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कुछ साल अभिनय नहीं करेंगी जेसिका चेस्टन

Published

on

Loading

कुछ साल अभिनय नहीं करेंगी जेसिका चेस्टन

लॉस एंजेलिस | हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका चेस्टन का कहना है कि आने वाले समय में वह कुछ साल अभिनय नहीं करेंगी। वह कैमरे के पीछे काम करना चाहती हैं। वेबसाइट ‘फीमेलेफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 39 वर्षीय अभिनेत्री को लगता है कि उनके करियर में बदलाव बस होने ही वाला है और वह नवोदित कलाकारों को अभिनय सिखाना या अपने प्रोडक्शन के तले बनने वाली फिल्म को निर्देशित कर सकती हैं।

नेट-ए-पोर्टर की ‘द एडिट’ पत्रिका को अपने भविष्य की योजना के बारे में अभिनेत्री ने बताया, “शायद किसी मोड़ पर मैं अभिनय नहीं करूं । शायद मैं फिल्म निर्माण या निर्देशन या जूलियार्ड में अभिनय सिखाऊं।”

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे कुछ घटित हो रहा है। जल्द ही उनके जीवन में बदलाव आने वाला है। शायद वह कुछ सालों तक अभिनय नहीं करें और वह खुश भी हैं। उनका मानना है कि वह और कामों में भी हाथ आजमा सकती हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending