Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋषि कपूर  ने  यूवी, हेजेल  की जोड़ी को बेहद खूबसूरत बताया

Published

on

Loading

ऋषि कपूर  ने  यूवी, हेजेल  की जोड़ी को बेहद खूबसूरत बताया

मुंबई | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजेल कीच को शादी की शुभकामनाएं दी और उनकी जोड़ी को खूबसूरत बताया। युवराज और हेजेल ने बुधवार को सिख समुदाय की परंपरा के अनुसार, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गुरुद्वारे में शादी की।

ऋषि ने शुक्रवार रात को दोनों को ट्विटर के जरिए शादी की बधाई दी।

दोनों की शादी की एक फोटो साझा करते हुए ऋषि ने लिखा, “क्या सुंदर जोड़ी है। बधाई हो। मुबारक हो युवराज।”

युवराज और हेजेल सात दिसम्बर को नई दिल्ली में शादी की एक बड़ी दावत देंगे।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending