Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत की एनएसजी कोशिश का समर्थन कर सकता है लैटिन अमेरिका : वी.के.

Published

on

विदेश राज्य मंत्री जनरल, वी.के. सिंह, लैटिन अमेरिकी, परमाणु, अर्थव्यवस्था, सीईएलएसी

Loading

विदेश राज्य मंत्री जनरल, वी.के. सिंह, लैटिन अमेरिकी, परमाणु, अर्थव्यवस्था, सीईएलएसी

                                     vk-singh

नई दिल्ली | विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा है कि लैटिन अमेरिकी और कैरिबीयाई क्षेत्र (एलएसी) भारत के परमाणु आपूतिकर्ता समूह (एनएसजी) में प्रवेश और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार जैसी भारतीय विदेश नीति की पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

मेक्सिको में भारत-एलएसी की 7वीं सभा के उद्घाटन सत्र में सिंह ने कहा, “नई दिल्ली लैटिन अमेरिकी समुदाय और कैरिबीयाई देशों (सीईएलएसी) के विदेश मंत्रियों की तिकड़ी बनाते हुए वार्ता के जरिए भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन की तर्ज पर भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबीयाई वार्ता तंत्र की एक संभावना तलाश रहा है।”

उन्होंने कहा, “एलएसी क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार व विस्तार और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के सदस्य बनने की तमन्ना समेत वैश्विक शासन की संरचना में सुधार के लिए चल रहे प्रयास के लिए भी महत्वपूर्ण है। ब्राजील, अर्जेटीना और मेक्सिको एनएसजी के सदस्य हैं।”

सियोल में जून में हुई एनएसजी की बैठक में चीन ने सदस्यता के लिए भारत के प्रयास को पलीता लगा दिया था, लेकिन अर्जेटीना, ब्राजील और मेक्सिको ने समर्थन किया था।

इसके अलावा भारत, जापान और जर्मनी के साथ ब्राजील जी-4 देशों का एक सदस्य है, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता की मांग कर रहा है।

सिंह ने कहा कि भारत एलएसी क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है।

उन्होंने आगे कहा कि अनिश्चित वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में, तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था के रूप में भारत लैटिन अमेरिका पर एक उभरते आर्थिक ध्रुव के रूप में बड़ा दांव लगा रहा है।

सिंह ने कहा, “संयुक्त रूप से 40 खरब डॉलर के औसत विकास दर के साथ एलएसी क्षेत्र की एक बड़ी आर्थिक ताकत है।”

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending