Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बैडमिंटन : हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंची सिंधु

Published

on

बैडमिंटन, पी.वी.सिंधु, चेयुंग नगान, रियो ओलम्पिक

Loading

बैडमिंटन, पी.वी.सिंधु, चेयुंग नगान, रियो ओलम्पिक

                             पी.वी.सिंधु

कोवलून (हांगकांग) | रियो ओलम्पिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली पी.वी.सिंधु ने  योनेक्स सनराइज हांगकांग ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने स्थानीय खिलाड़ी चेयुंग नगान यी को 21-14, 21-16 से मात देते हुए फाइनल का टिकट कटाया। यह मुकाबला 46 मिनट तक चला।

नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी को यह मुकाबला जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने अपने विपक्षी को आसान मात दी। पूरे मैच में सिंधु ने नगान पर दबाव बनाए रखा। नगान ने क्वार्टर फाइनल मे भारत की सायना नेहवाल को हराया था।

पहले गेम में नगान कमजोर साबित हुई लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने पहले से बेहतर खेल दिखाया और कई बार सिंधु से आगे निकलने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं रहीं।

फाइनल में उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा। यिंग ने एक और सेमीफाइनल में रियो ओलम्पिक और विश्व विजेता स्पेन की कारोलिना मारिन को कड़े मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-16 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending