Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रणबीर की दूसरी बड़ी हिट बनी

Published

on

रणबीर कपूर, 'ऐ दिल है मुश्किल', करन जौहर

Loading

 

रणबीर कपूर, 'ऐ दिल है मुश्किल', करन जौहरफिल्मकार करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अभिनेता रणबीर कपूर के अब तक के करियर की दूसरी बड़ी हिट फिल्म बन गई है। यह दावा फिल्म के निर्माताओं ने किया है।

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म में मौजूदगी के कारण विवादों से घिरी रही ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज हुई। इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा भी हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान भी अतिथि भूमिका में हैं।

फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार तक 112.14 करोड़ रुपये (भारत में) और विदेशों में 1.24 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, “बॉक्स ऑफिस पर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का सफर शानदार है। हम यह जानकर उत्साहित हैं कि यह रणबीर कपूर के अब तक के करियर की दूसरी बड़ी हिट बन गई है। “उन्होंने कहा, “करन जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म बड़ी हिट इसलिए बनी, क्योंकि दर्शकों ने फिल्म की अवधारणा के प्रति प्यार दिखाया।”

रणबीर की अगली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ है।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending