Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार: कांग्रेस ने गठबंधन टूटने का दिए संकेत, सियासत गर्माई

Published

on

Loading

Nitish kumar newपटना। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी के उस बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है, जिसमें उन्होंने गठबंधन टूटने की बात कही थी। गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बयान को बेमतलब का बताया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में मंत्री ही सरकार के मुखिया के विरोध में हैं। हालांकि, जनता दल (युनाइटेड) का कहना है कि गठबंधन मजबूत है।

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने यहां बुधवार को कहा कि कांग्रेस जनता की मुश्किलों के साथ है। उन्होंने कहा कि यदि आलाकमान की ओर से निर्देश मिलेगा, तो आज भी गठबंधन टूट सकता है।

पटना में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध मार्च में भाग लेते हुए चौधरी ने कहा, “कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और हमारी पार्टी जनता की मुश्किलों के साथ है। नोटबंदी से अगर जनता को परेशानी हो रही है, तो हम जनता के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पार्टी के आलाकमान की सहमति से हमने बिहार मे महागठबंधन का साथ दिया था। अगर आलाकमान का निर्देश हो तो आज ही बिहार में गठबंधन टूट सकता है। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन साथ रहेगा और कौन जाएगा?”

इधर, सत्ताधारी महगठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के महासचिव क़े सी़ त्यागी से जब चौधरी के इस बयान के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अशोक चौधरी का बयान समझ से परे है। जहां तक नोटबंदी की बात है, तो महागठबंधन में शामिल तीनों दल एक साथ खड़े हैं। सदन में सभी विपक्ष साथ हैं।”

उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से गठबंधन की सेहत पर कोई असर नहीं पडऩे वाला है।

इस बीच राजद के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के किसी भी नेता का बयान बेमतलब है। उन्होंने कहा, “जबतक कांग्रेस आलाकमान का कोई बयान नहीं आता, ऐसे बयान का कोई मतलब नहीं है।”

इस बीच, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने चौधरी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री ही सरकार के मुखिया के विरोध में हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा, “बिहार में राजद, जद (यू) और कांग्रेस का गठबंधन नापाक है। यह केवल सत्ता के लिए है। इस सरकार के मंत्री ही सरकार के मुखिया का विरोध कर रहे हैं। वे गठबंधन तोडऩे की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए कि वह कैसी सरकार चला रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की नोटबंदी का समर्थन किया है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending